- पढ़ने में मन न लगे तो क्या करें? बहुत से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिस वजह से वो चाहकर भी एग्ज़ाम में अच्छे मार्क्स नहीं ला पाते हैं। जिसको पढ़ते समय एकग्रता की कमी हो उसे परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, धुरंधर स्टुडेंट के साथ भी ऐसा होता है। अपने पढ़ने के तरीका बदलकर पढ़ाई में मन लगाया जा सकता है।एक इफ़ेक्टिव स्टडी प्लान पढ़ाई को आसान और मज़ेदार बना देता है। जिससे आप हर टेस्ट में अच्छे मार्क्स ला पाएंगे। इस आलेख में पढ़ाई में मन लगाने के तरीक़े बता रहे हैं।
- पढ़ाई शुरु करने से पहले मन पक्का कर लेना चाहिए, इससे पढ़ाई में मन भी लगेगा और पढ़ा हुआ याद रहेगा।
- आज जो पढ़ना है, उसके पहले से सोचकर रखिए। क्लास टेस्ट की तैयारी रखने के लिए भी समय देना चाहिए।
- स्टडी प्लान में सभी सब्जेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए स्टडी प्लानिंग करनी चाहिए।
नए तरीकों को अपनाना
- कई टॉपिक्स को पुराने तरीकों से पढ़ना बोरिंग हो सकता है। इसलिए नए तरीके ईजाद करें, जैसे पढ़ते समय ख़ुद से सवाल पूछना, टॉपिक पढ़कर उसे मन दोहराना और याद करने की कोशिश करना की मुख्य बिंदु क्या थे।
- किसी जवाब को पहेली बनाकर याद करना, किसी कहानी या इंसान से जोड़कर समझना। गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र के फ़ार्मूले को संक्षेप कोड में याद करने की कोशिश करनी चाहिए।
- उदाहरण से किसी टॉपिक को समझने की कोशिश करनी चाहिए।
पढ़ाई का माहौल बनाना
- पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मायने रखता है। जिस जगह बैठकर पढ़ना हो वहाँ ध्यान बँटाने वाली कोई चीज़ नहीं होनी चाहिए, जैसे मोबाइल फोन, टी०वी०, कम्प्यूटर या पातलू जानवर।
- पढ़ाई वाली जगह पर आरामदायक और भरपूर रोशनी वाली होनी चाहिए। इससे आपकी कमर, आंखों और गर्दन पर किसी प्रकार का दर्द नहीं होगा। दर्द के कारण भी पढ़ाई में एकग्रता में कमी आती है।
- पढ़ने के लिए बिस्तर की जगह कुर्सी पेज का प्रयोग करना चाहिए।
- सभी लोग सन्नाटे में नहीं पढ़ सकते हैं, इसलिए अकेले पढ़ने में परेशानी हो तो धीमी आवाज़ में कोई म्यूज़िक बजाना चाहिए। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
स्टडी टाइम टेबल बनाना
- किसी सब्जेक्ट को देर तक पढ़ने की बजाय सब्जेक्ट बदल बदल कर पढ़ना चाहिए।
- दो सब्जेक्ट पढ़ने के बीच 5 से 10 मिनट का ब्रेक रखना चाहिए। इससे आपका माइंड कूल रहेगा।
- अगर आप किसी सब्जेक्ट में कमज़ोर हैं तो उस पर थोड़ा अधिक समय दीजिए।
Great article very knowledgeful information is shared check out it also - free fire partner program
ReplyDelete773⁷911789 call ditals whatsup meggeg send me
ReplyDelete